Massive Landslide : रामबन में भूस्खलन से एक मज़दूर की दर्दनाक मौत, अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ा

labourer died in massive landslide : जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में भूस्खलन की वजह से एक बड़ा हादसा पेश आया है. यहां भूस्खलन की चपेट में आकर एक निर्माण कंपनी के मज़दूर की मौत हो गई है.

Massive Landslide : रामबन में भूस्खलन से एक मज़दूर की दर्दनाक मौत, अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ा
Stop

जम्मू Landslide : जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में भूस्खलन की वजह से एक बड़ा हादसा पेश आया है. यहां भूस्खलन की चपेट में आकर एक निर्माण कंपनी के मज़दूर की मौत हो गई है.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मृतक मज़दूर की पहचान देशपाल नाम से हुई है जोकि उत्तर प्रदेश का रहने वाला था. कहा जा रहा है कि मज़दूर सुबह करीब साढे आठ बजे सीरी के पास नाश्ता करने के लिए अपनी कंपनी के मेस की तरफ जा रहा था तभी  भूस्खलन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई. 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि, घायल मज़दूर को फौरन अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. 

आपको बता दें कि 270 कि.मी. लंबा जम्मू-श्रीनगर हाइवे कश्मीर को देश के अलग अलग हिस्सों से कनेक्ट करने वाला एकमात्र रास्ता है, लेकिन पिछले 4 दिन से भारी बारिश और बर्फबारी के चलते प्रदेश में भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है. ऐसे में इस हाइवे पर भी कई जगह लैंडस्लाइड हुआ जिसके बाद यहां आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई. 

ऐसे में इस हाइवे पर कई वाहन फंस गए हैं. उधर, अधिकारियों के मुताबिक हाइवे से मलबे हटाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है. और इस हाइवे पर यातायात को बहाल करने की कोशिशे की जा रही हैं. 21 फरवरी को आशिंक रूप से हाइवे खोला गया था लेकिन लैंडस्लाइड के बाद इसे फिर से बंद करना पड़ गया. और उम्मीद की जा रही है कि जल्द से जल्द यहां यातायात बहाल हो सके. 

Latest news

Powered by Tomorrow.io